Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डMP: ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जोरदार धमाका, दो कर्मचारियों की मौत, 13 गंभीर

MP: ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जोरदार धमाका, दो कर्मचारियों की मौत, 13 गंभीर

जबलपुरः MP के जबलपुर में आयुध निर्माणी में मंगलवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। जिले के खमरिया स्थित आयुध निर्माणी में हुए विस्फोट में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 13 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आयुध निर्माणी के एफ 6 सेक्शन में पिचियोरा बम उबालते समय आग लग गई।

भारतीय वायुसेना के बनते हैं पाउडर बम

विस्फोट के वक्त बिल्डिंग में करीब 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। हादसे में सभी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। आयुध निर्माणी खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ 6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में विस्फोट हो गया। फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में हजारों पाउडर बम बनते हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना करती है। विस्फोट के बाद ऐसा लगा जैसे करीब 5 किलोमीटर के इलाके में भूकंप आ गया हो। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी विस्फोट की आवाज सुनी। धमाका इतना जोरदार था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धमाके के बाद एक कर्मचारी लापता था, जिसका शव मिल गया है। वहीं एक अन्य कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः-Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गया इतना सोना, फटी की फटी रह गईं पुलिस की आंखें

धमाके की जांच जारी

रणधीर, श्यामलाल और चंदन नाम के कर्मचारियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। धमाका कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी? इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ओएफके जीएम और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अधिकारी अभी मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। कैंट विधानसभा विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें