उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़ राजनीति

By Election Result: 3 लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

election-panjab-1
election

नई दिल्लीः देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (रविवार) आएंगे। मतगणना सुबह 8ः00 बजे शुरू हो गई है। तीन से चार घंटे में स्पष्ट रुझान मिलने की उम्मीद है। इनमें महत्वपूर्ण सीटें उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट है। संगरूर भगवंत मान के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई है। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे आज ही घोषित होंगे।

ये भी पढ़ें..Morocco: स्पेन में घुसने की कोशिश में मची भगदड़, 23 अफ्रीकी प्रवासियों की हुई मौत, दर्जनों घायल

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर इस बार काफी कम मतदान हुआ है। आजमगढ़ में 48.58 तो रामपुर में 40 फीसद वोटिंग हुई है। चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव 23 जून को हुए थे। त्रिपुरा में अगरतला, सुरमा, जुबाराजगर और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। झारखंड की मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी आज नतीजे आएंगे। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह सीटें समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ आगे

उत्तर प्रदेश की दो व पंजाब की एक लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। यहां के शुरुआती रुझान में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे। निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिला। धर्मेंद्र यादव को 4565 मत मिला।बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 2859 वोट मिला। वहीं पंजाब की संगरूर सीट के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। यहां से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी यहां दूसरे नंबर पर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)