Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमहाराष्ट्रMaharashtra Assembly : विशेष सत्र में 280 विधायकों ने ली शपथ, 8...

Maharashtra Assembly : विशेष सत्र में 280 विधायकों ने ली शपथ, 8 अनुपस्थित रहे

Maharashtra Assembly : महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन रविवार को 107 सदस्यों ने विधायक पद की शपथ ली। शनिवार और रविवार को कुल 280 सदस्य विधायक पद की शपथ ले चुके हैं। इन सभी सदस्यों को अस्थाई अध्यक्ष कालीदास कोलंबकर ने विधायक पद की शपथ दिलाई है। अभी 8 विधानसभा सदस्य विधायक पद की शपथ नहीं ले सके हैं, जिन्हें बाद में विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में शपथ दिलाई जाएगी।

280 सदस्यों ने ली विधायक पद की शपथ    

महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद नए सदस्यों को शपथ दिलाने और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा के कुल 288 सदस्यों में से 280 सदस्यों को दो दिनों के भीतर विधायक पद की शपथ दिलाई जा चुकी है। इनमें शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 173 सदस्यों ने शपथ ली थी, जबकि आज 107 सदस्यों ने शपथ ली। इन दो दिनों में उत्तमराव जानकर, विलास भुमरे, वरुण सरदेसाई, मनोज जामसुतकर, विनय कोरे, जयंत पाटिल, शेखर निकम, सुनील शेलके अनुपस्थित रहने की वजह से शपथ नहीं ले सके हैं।

ये भी पढ़ें: Lucknow News: 31 दिसंबर को होगी नशे के खिलाफ महिला मैराथन दौड़, कौशल किशोर ने दी जानकारी

Maharashtra Assembly : 8 विधायक रहे अनुपस्थित 

जानकारी मिली है कि, वरुण सरदेसाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की वजह से मुंबई से बाहर हैं, जबकि मनोज जामसुतकर की तबीयत ठीक नहीं है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शेखर निकम ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से शपथ नहीं ले सके हैं। इसी तरह अन्य पांच विधायक भी अलग-अलग कारणों से विधायक पद की शपथ नहीं ले सके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें