विशेष Featured दिल्ली

जब बम धमाकों से दहल उठी थी दिल्ली, मातम में बदल गई थी त्योहारों की खुशियां

bum-blast-delhi
Afghanistan

नई दिल्लीः देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है। इसे देश के इतिहास में दुखद घटना के रूप में याद किया जाता है। आज से 16 साल पहले यानी 29 अक्टूबर 2005 की शाम थी। दिल्ली के बाजार सजे-धजे थे। लोग घरों से त्योहारों की खरीदारी करने बाहर निकले थे। तमाम लोग ऑफिस से लौटने की तैयारी कर रहे थे या अभी रास्ते में थे। दो दिन बाद ही दीवाली थी। शाम के ठीक साढ़े 5 बजे से अगले आधे घंटे तक एक के बाद एक दिल्ली के तीन अलग-अलग इलाकों में तीन धमाके हुए और त्योहारों की खुशी मातम में बदल गई।

ये भी पढ़ें..AQI: दिवाली के जश्न से बिगड़ी राजधानी दिल्ली की आबोहवा, वायु गुणवत्ता हुई ‘बेहद खराब’

रौनक बम धमाकों के धुएं में काली हो गई। हर तरफ हाहाकार मच गया। पहला धमाका पहाड़गंज में हुआ। दूसरा धमाका गोविंदपुरी में हुआ। तीसरा धमाका सरोजनी नगर में हुआ जिसमें सबसे ज्यादा 50 लोगों की मौत हुई और 127 से ज्यादा लोग घायल हुए। इन धमाकों के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ माना गया। इस आतंकी बर्बरता में साठ से ज्यादा लोगों की जान चली गई। कोर्ट ने तारिक अहमद डार, मोहम्मद हुसैन फाजिली और मोहम्मद रफीक शाह पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साजिश रचने, हत्या, हत्या के प्रयास और हथियार जुटाने के आरोप तय किए थे।

बता दें कि सीरियल ब्लास्ट का दिल्ली में ये पहला मामला था, इससे पहले साल 2000 में लाल किले पर और 2001 में संसद हमला तो हुआ था, लेकिन इस बार आम आदमी को आतंकियों ने निशाना बनाया था। दिल्ली के दिल में खौफ पैदा करना चाहते थे आतंकी। इसके बाद दिल्ली में फिर तीन साल बाद यानी 2008 में संसद हमले की बरसी पर 13 दिसम्बर को सीरियल ब्लास्ट किए गए, करोल बाग में 1, कनॉट प्लेस में 2 और ग्रेटर कैलाश में 2 ब्लास्ट किए गए थे। लेकिन 2005 वाला सबसे बड़ा हमला था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1851: बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एशोशिएशन की स्थापना।
1859: स्पेन ने मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1863: जिनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी।
1920: पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
1923: औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना।
1945: विश्व में पहला बॉल पोआइंट पेन बाजार में आया।
1956 : इजरायल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।
1975: स्पेन से जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।
1994: न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
1999: पूर्वी भारत के तटीय प्रदेश ओडिशा में भीषण समुद्री तूफान। हजारों लोग बेघर। जान-माल की भारी क्षति।
2005: दिल्ली में बम धमाके। 60 से अधिक लोगों की मौत।
2012: शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया।
2015: चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

जन्म
1985: भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह।

निधन
1911: अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर।
1959: पहली लोकसभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी।

दिवस
विश्व स्ट्रोक डे

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)