जानिए 15 मार्च 2020 का रा​शिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।

आज की भद्रा: प्रात: 04:26 बजे से अपराह्न 03:47 बजे तक।

रा​शिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन कुछ आर्थिक तनाव रहेंगे। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपको क्लेश दे। मन को शांत रखने का प्रयास करें। आपकी राशि पर मंगल, गुरु और केतु की युति है।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: सुखद समाचार मिलेगा। ज्ञात एवं अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।