बिहार Featured

देश के खिलाफ विपक्ष के लोग कर रहे साजिश, सोहेल की गिरफ्तारी पर गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप

bihar-news

बेगूसराय: हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले सोहेल उर्फ मौलवी की सूरत में गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने हिंदू धर्म पर तंज कसने को लेकर तेजस्वी यादव और लालू यादव पर भी निशाना साधा।

देश में बड़ी साजिश रची जा रही-

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में बड़ी साजिश रची जा रही है। इसका खुलासा सूरत में पकड़े गए सोहेल नाम के शख्स से हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों की हत्या की साजिश रची जा रही है। नुपूर शर्मा, टी राजा जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने देश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि वे जागरूक हो जाएं, पीएम नरेंद्र मोदी न केवल पिछड़ों के बेटे हैं, बल्कि सनातन धर्म को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम भी कर रहे हैं। उनके खिलाफ साजिश रचने वालों की पहचान करनी होगी।

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Elections: 5 मई को प्रचार का अंतिम दिन, सात मई को होगा मतदान

इसके साथ ही तेजस्वी यादव के हिंदू धर्म खतरे में होने के तंज पर बीजेपी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी, पूरी दुनिया जानती है कि आपने एमवाई समीकरण क्यों बनाया। आज पिछड़ों के अधिकारों का हनन हो रहा है, लेकिन आपमें इसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

पिछड़ों के अधिकारों का हनन हो रहा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब लालू, तेजस्वी, कम्युनिस्ट पार्टियां और कांग्रेस के लोग मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सके तो वे पिछले दरवाजे से मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर आरक्षण दे रहे हैं। इसकी शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है।

बीजेपी नेता ने कहा कि इससे पिछड़ों के अधिकारों का हनन हो रहा है। लेकिन लालू और तेजस्वी जैसे लोगों की जुबान पर ताला लगा हुआ है। यह देश के खिलाफ साजिश है। गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस साजिश को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)