ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति लोकसभा चुनाव 2024 Featured

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting : दोपहर 3 बजे तक 50.71 % मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

lok-sabha-election-voting-phase-3

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दोपहर 3 बजे तक 50.71% वोटिंग हो चुकी है। लोगों में वोटिंग को लेकर जमरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में 63.11% प्रतिशत हुई है। जबकि महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार अभी धीमी है। यहां दोपहर 3 बजे तक केवल 42.63% मतदान हो सका है।

Lok Sabha Election 2024 : दोपहर 3 बजे तक कहां कितना मतदान

पश्चिम बंगाल - 63.11% 

असम - 63.08%

बिहार - 46.69%

उत्तर प्रदेश- 46.78%

छत्तीसगढ़ - 58.19%

गोवा - 61.39 %

गुजरात - 47.03%

कर्नाटक - 54.20%

मध्य प्रदेश - 54.09%

महाराष्ट्र - 42.63%

दादरा और नगर हवेली और दमन दीव- 52.43 %


ये भी पढ़ेंः-Lok Sabha Chunav 2024: तीसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी और अमित शाह ने डाला वोट

तीसरे चरण में इन सीटों पर हो रहा मतदान

तीसरे चरण में गुजरात की 25 सीटें, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गोवा की 2 सीटें, कर्नाटक की 14, बिहार की 5, असम की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। जबकि दादरा -नगर हवेली और दमन-दीव की दो लोकसभा पर वोट डाले जा रहे है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख छठे चरण में 25 मई को पुनर्निर्धारित की गई है। पहले यहां भी तीसरे चरण में मतदान होना था। इसके अलावा गुजरात की सूरत सीट बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।

गौरतलब है कि तीसरे चरण में ज्यादातर बीजेपी का गढ़ माने जा रहे क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। आज जिन 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है, साल 2019 में भाजपा ने उनमें से 72 सीटें जीतीं थीं, इनमे से 26 सीटें गुजरात में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)