ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति Featured लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting : सुबह 9 बजे तक 10.57% वोटिंग, जानें कहां कितना हुआ मतदान

lok-sabha-elections-2024-phase-3-voting

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जबकि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग और राजौरी सीटों पर चुनाव 25 मई तक के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा गुजरात की सूरत सीट बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं सुबह 9 बजे तक 10.57% वोटिंग हो चुकी है। जबकि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है। सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 15 प्रतिशत से अधिक हुआ है। जबकि महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार अभी धीमी है।

Lok Sabha Election 2024 : सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत


पश्चिम बंगाल : 15.85 %

मध्य प्रदेश : 14.22%

उत्तर प्रदेश : 12.645

छत्तीसगढ़ :13.24%

असम -10.12%

बिहार – 10.03%

गोवा: 12.70%

गुजरात: 9.87%

कर्नाटक: 9.45%

महाराष्ट्र : 6.64%

दादर नगर हवेली और दमन और दीव : 10.13 %

Lok Sabha Chunav 2024: पीएम मोदी-अमित शाह ने डाला वोट

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उनके बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा उम्मीदवार है। 

ये भी पढ़ेंः-Lok Sabha Chunav 2024: तीसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी और अमित शाह ने डाला वोट

अहमदाबाद में अपना वोट डालने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "भारत की चुनाव प्रक्रिया और प्रबंधन" दुनिया के लोकतंत्रों के लिए सीखने का एक उदाहरण है। दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों को एक केस स्टडी करनी चाहिए। करीब 64 देशों में चुनाव हैं और सभी की तुलना होनी चाहिए। यह वर्ष लोकतंत्र के उत्सव की तरह है... मैं देशवासियों से फिर से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मनाने के लिए कहता हूं।

तीसरे चरण में इन सीटों पर हो रहा मतदान

तीसरे चरण में गुजरात की 25 सीटें, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गोवा की 2 सीटें, कर्नाटक की 14, बिहार की 5, असम की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। जबकि दादरा -नगर हवेली और दमन-दीव की दो लोकसभा पर वोट डाले जा रहे है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख छठे चरण में 25 मई को पुनर्निर्धारित की गई है। पहले यहां भी तीसरे चरण में मतदान होना था।

गौरतलब है कि तीसरे चरण में ज्यादातर बीजेपी का गढ़ माने जा रहे क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। आज जिन 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है, साल 2019 में भाजपा ने उनमें से 72 सीटें जीतीं थीं, इनमे से 26 सीटें गुजरात में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)