पंजाब

दर्दनाक हादसाः टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन लोगों की मौत

जालंधरः पंजाब के जालंधर में विधिपुर फाटक के पास उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर कार पलट गई। स्कॉर्पियो में टायर फटने का धमाका इतना तेज था कि आप-पास के लोग सहम गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सभी घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें..बिकरू कांड में कोई गवाह सामने न आने पर यूपी पुलिस को मिली क्लीन चिट

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को मौके पर मौत हो गई व छह लोगों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के समय कार काफी तेज रफ्तार में थी। धमाके होने के साथ टायर फट गया। टायर फटने से कार तीन बार पलटी। हालांकि हादसे में घायल लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

मकसूदां थाना पुलिस का कहना है कि घायलों को अभी होश नहीं आया है। छह गंभीर घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार सवारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी। बताया जा रहा है कि सभी लोग आनंतगढ़ से आनंदपुर साहिब जा रहे थे। कार में कुल 10 लोग सवार थे। चार लोगों को सेक्रेड हार्ट व तीन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो पर करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)