उत्तर प्रदेश

हर बड़ा माफिया-अपराधी समाजवादी पार्टी का शागिर्द : सीएम योगी

cm-yogi-adiyanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को खीरी, सीतापुर और धौरहरा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बड़ा माफिया और अपराधी सपा का शागिर्द है। सपा राम भक्तों पर गोलियां चलाती थी और आतंकी हमले करने वालों के मुकदमे वापस लेती थी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आकार ले रहा है। आज सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज उनकी जीवन डोर काट देंगे। लोकसभा चुनाव में सपा यूपी में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। सपा मुखिया के परिवार की पांचों सीटें हारना तय है। देश में एक ही आवाज गूंज रही है- एक बार फिर मोदी सरकार।

देश में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार-योगी

धौरहरा लोकसभा सीट के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अभी तक तीन चरणों में आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी चरणों ने रुझान तय कर दिए हैं। पूरे देश का रुझान यही है कि एक बार फिर मोदी सरकार। देश की जनता जनार्दन द्वारा लाए गए राम को वापस लाने की बात कर रही है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि किसी सरकार ने अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और उसके बाद भी जनता पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा प्रत्याशियों को चुनकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः-Great Khali Road Show: द ग्रेट खली ने कानपुर में किया रोड शो, उमड़ा सनसैलाब

सीएम योगी ने विपक्षा पर ली चुटकी

सीतापुर के बिसवां में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच रह गया है। जनता और रामभक्त कह रहे हैं कि जो राम को लेकर आया है, हम उसे वापस लाएंगे, जबकि राम द्रोही कह रहे हैं कि मंदिर बेकार बना है। इसे बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। भारत के अंदर मंदिर बनाने की क्या जरूरत थी। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि भगवान राम का मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या काबुल-कंधार, लाहौर और कराची में बनेगा?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)