मध्य प्रदेश

CM Yadav पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

cm-yadav

Bhopal: कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर धर्म के नाम पर वोट मांगने और कांग्रेस के लोगों के लिए अमर्यादित शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद इस मामले में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पार्टी ने आरोप लगाया कि, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की जनभावनाओं पर ठेस पहुंचाने वाली भाषा चुनाव आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है, इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करने के साथ चुनाव प्रचार करने से रोक लगाई जाए। 

कांग्रेस पार्टी ने की कार्रवाई करने की मांग    

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिन पहले हरियाणा में गुडगांव लोकसभा क्षेत्र के रेवाडी जिले के कौसली कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसके बाद से कांग्रेस का आरोप है कि, इस सभा में मुख्यमंत्री ने भगवान राम के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगे और कांग्रेस के लोगों के लिए अमर्यादित शब्दों के उपयोग किया है। 

ये भी पढ़ें: गर्म हवाओं से झुलस रहा MP, पारा 44 के पार, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

बता दें, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग संबंधी कार्यों के प्रभारी JP धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि कहा है कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौसली में जनसभा को संबोधित करते हुए धर्म के नाम पर वोट मांगे और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि, राम मंदिर बनने पर खुशी तो जाहिर की, लेकिन उनकी छाती पर सांप लोट रहे थे। जब मंदिर बन गया तो कहने लगे कि, हमारे राम, तुम्हारे राम। साथ ही उन्होंने अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।    

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)