उत्तर प्रदेश राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम भारत को बनाना चाहते हैं महाशक्ति, विश्व कल्याण की भावना...

election-congress-rajnath-singh

बलियाः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक चुनावी रैली में कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण करने के लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के लिए। उन्होंने कहा कि मैं 21 हजार करोड़ रुपये का निर्यात करके आया हूं। भारत ने चार हजार करोड़ रुपये की ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात भी किया है। अगले पांच साल में भारत अद्भुत काम करेगा। हम आंख नहीं दिखाते। अगर कोई हमें आंख दिखाता है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।'

सपा-कांग्रेस पर हमला

रक्षा मंत्री सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समाप्त हो चुकी पार्टी है। 2015 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी। 2017, 2019 और 2022 में भी चेन नहीं चढ़ी। अगर साइकिल में चेन नहीं होगी तो वह आगे कैसे बढ़ेगी? जैसे डायनासोर दुनिया से विलुप्त हो गये, वैसे ही कांग्रेस भी विलुप्त हो जायेगी।

उन्होंने देवरहा बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजाद भारत में हर नागरिक राजनीतिक रूप से समझदार हो गया है। चार चरणों में दुनिया मान चुकी है कि भाजपा चार सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में नेताओं ने इतने वादे किये हैं कि जनता का विश्वास कम हो गया है। विश्वास के इस संकट को अगर किसी पार्टी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है तो वह भाजपा है।

धारा 370, तीन तलाक और राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने जो भी कहा, उसे अक्षरश: पूरा किया। सपा कांग्रेस के लोग राम मंदिर की तारीख पूछते थे। हमने एक भव्य मंदिर बनाया। भारत में रामराज्य की शुरुआत होगी। जैसे ही लोगों में जिम्मेदारी की भावना आ जाएगी, रामराज्य आ जाएगा।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि चीन के मुद्दे पर कांग्रेस गुमराह कर रही है। चीन के साथ समानता की बात हो रही है। पीओके हमारा था, है और रहेगा। अब पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है।

बुजुर्गों के मुफ्त इलाज का वादा

उन्होंने कहा कि जब नागरिकता कानून लाया गया तो हंगामा मच गया। सीएए कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। आपातकाल लगाने वाले कहते हैं कि 400 सीटें आईं तो भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट देगी। उन्होंने कहा कि कोई भी लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकता। मोदी ने दस साल में एक भी सरकार भंग नहीं की।

उन्होंने कहा कि भारत का सिर ऊंचा करने के लिए सहयोग की जरूरत है। हमने तय किया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए।' क्या ये तानाशाही है? भारत के लोग, विपक्षी दलों का गठबंधन, आपस में लड़ रहे हैं। कहा जाता है कि मोदी ईडी और सीबीआई को डराते हैं। अगर इंडी नेता केजरीवाल जेल गए हैं तो भ्रष्टाचार के कारण। उन्होंने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया है। केजरीवाल के घर में आम आदमी पार्टी के सांसद की पिटाई। उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने पांच किलो राशन मुफ्त दिया। इसके बाद भी अगर मोदी जिंदाबाद नहीं कहेंगे तो काम कैसे चलेगा? इस बार सरकार बनी तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-PM मोदी का अखिलेश पर तीखा तंज, बोले- समाजवादी शहजादे ने अब नई बुआ की शरण ली है...ये बुआ

इस मौके पर रवीन्द्र कुशवाह ने रक्षा मंत्री सिंह का स्वागत किया। इस चुनावी जनसभा को सांसद सकलदीप राजभर, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण मिश्र, विजय बहादुर दुबे आदि ने भी संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)