मनोरंजन

Raha Kapoor: चाचू अयान मुखर्जी के साथ घूमने निकली आलिया की बेटी राहा

ayan-mukerji-raha-kapoor

Ayan Mukerji-Raha Kapoor:  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा एक स्टार किड हैं। राहा की एक झलक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। राहा अपनी क्यूटनेस और शरारतों से सभी की फेवरेट बन गई हैं। करीना कपूर के बेटे तैमूर के बाद राहा को सबसे ज्यादा मीडिया अटेंशन मिल रहा है। हाल ही में राहा को उनके चाचा अयान मुखर्जी के साथ देखा गया। 

अयान राहा के साथ घूमने निकले थे 

फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी को रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके के एक कैफे में देखा गया। उन्होंने राहा को गोद में उठा रखा था। राहा अयान की गोद में अपने घुंघराले बालों के साथ खेल रही थी।  जैसे ही अयान ने पैपराजी को देखा वो वहां से तुरंत चले गए। 

हम सभी जानते हैं कि अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर करीबी दोस्त हैं। दोनों ने ब्रह्मास्त्र, वेक अप सिड जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। रविवार को अयान राहा के साथ घूमने निकला था। उनकी गोद में राहा हरे और सफेद रंग की प्रिटेंड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। राहा के हाथ में एक पैकेट था। वह अपने घुंघराले बालों से खेल रही थी। अयान ने नीली टी-शर्ट पहनी थी। हालांकि, जैसे ही अयान ने पैपराजी को देखा तो वह तुरंत वहां से निकल गए।

ये भी पढ़ेंः-Bharti Singh Hospitalization: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

फैंन्स राहा की क्यूटनेस की कर रहे तारीफ 


सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही फैन्स राहा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। राहा को बड़ा होता देख लोगों ने उनकी खूबसूरत आंखों की भी तारीफ की है। राहा हैरान दिख रही थी। फैंस को राह में आलिया की झलक दिख रही है। पिछले महीने 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपनी बेटी के साथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को एक निजी समारोह में शादी की और उसी साल नवंबर में अपनी बेटी राह कपूर का स्वागत किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)