ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति महाराष्ट्र

पीएम मोदी बोले- अब किसी में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं

blog_image_6630fa5ccac7a

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लातूर में कहा कि भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस के शासनकाल में अखबारों में भ्रष्टाचार और आतंकवाद की खबरें आती थीं, वहीं अब अखबारों में भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की खबरें आती हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत घर में घुसकर मारने की ताकत रखता है, इसलिए किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की सीमा पर आंख उठाकर देख सके।

पहले होते बम धमाके

पीएम मोदी लातूर में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के दिनों को याद करें। कई जगहों पर लिखा था कि अपरिचित वस्तुओं को न छूएं, क्योंकि हर जगह बम विस्फोट हो रहे थे, लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं है कि भारतीय सीमा की तरफ आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि आज भारत घर में घुसकर मारता है।

देश को लूटना ही एक मकसद

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में अखबारों में हर दिन नए भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। आज देश में कितने भ्रष्टाचारियों के घर जब्त हुए हैं, इसकी खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने इस देश को लूटा है उन्हें देश को वापस लौटाना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को टुकड़े-टुकड़े में देखने वाले लोग देश को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लूटने की बड़ी योजना बनाई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के परिवारों ने अपने बच्चों के लिए देश में बहुत लूट की है।

यह भी पढ़ेंः-T20 World Cup: भारतीय टीम घोषित, पंत-सैमसन को मौका ये खिलाड़ी हुआ बाहर

पीएम मोदी ने कहा कि पहले के दमनकारी नियम बदल रहे हैं। देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। मोदी ने कहा है कि 2029 में भारत में राष्ट्रीय ओलंपिक आयोजित करना उनका सपना है। उन्होंने कहा है कि देश के संविधान को कोई नहीं बदल सकता लेकिन विपक्ष इसका प्रचार कर रहा है। मोदी ने कहा कि लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस ने एसटी, ओबीसी वंचित लोगों को आगे नहीं आने दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)